पाकिस्तान, रूस आईएस के बढ़ते खतरे को लेकर चिंतित

दुबई। पाकिस्तान और रूस ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान और रूस के आतंकवाद निरोधक समूह की बैठक में कल आईएस के बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि जिन देशों में आतंकवाद के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जा रहा है वहां से इस आतंकवादी दूसरे देशों में जा रहे हैं जो जिससे इस क्षेत्र सहित दुनिया के लिए खतरा उत्पन्न हो रहा है।

 

 

बैठक में दोनों देशों ने आतंकवाद के खतरों से मुकबला करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग पर जोर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ और रूस के विदेश मंत्री सर्जेई लावरोव के बीच गत माह हुई बैठक में भी अफगानिस्तान में आईएस की मौजूदगी पर गंभीर भचता व्यक्त की गईी थी।

दोनों नेताओं ने माना था कि अफगानिस्तान में आईएस के खिलाफ अमेरिका और नाटो प्रभावकारी ढंग से कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *