Pakistan में जारी इंटरनेशनल कांफ्रेंस में भारत, बांग्लादेश, ईरान नहीं हुए शामिल

नई दिल्ली। पाकिस्तान में चल रही एक इंटरनेशनल कांफ्रेंस से भारत पीछे हट गया। बांग्लादेश और ईरान भी शामिल नहीं हुए। तीन दिन चलने वाली ये कांफ्रेंस रीजनल डेवलपमेंट पर हो रही है। इसे एशियन एंड पैसेफिक सेंटर फॉर ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (APCTT) नाम दिया गया है। Pakistan

india Pakistan

– उड़ी हमले के बाद नरेंद्र मोदी ने केरल की एक रैली में कहा था कि भारत अब पाकिस्तान को दुनिया में अलग-थलग कर देगा।
– भारत सरकार अपने वादे के मुताबिक आगे बढ़ती रही। नवंबर में सार्क समिट भी पाकिस्तान में होनी थी लेकिन इसमें भारत के साथ बांग्लादेश, श्रीलंका और भूटान ने भी शामिल होने से इनकार कर दिया। आखिरकार समिट रद्द कर देनी पड़ी।
– इसके बाद APCTT में भी भारत शामिल नहीं हुआ। बांग्लादेश और ईरान ने भी भारत का साथ दिया।

– पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, सोमवार से शुरू हुई इस कांफ्रेंस में भारत ने पहले शामिल होने की मंजूरी दी थी।
– कांफ्रेंस में रीजनल डेवलपमेंट के लिए नए तरीके खोजने पर चर्चा होनी थी। भारत को फूड सिक्युरिटी पर प्रजेंटेशन देना था।
– पाकिस्तान के एक अफसर ने कहा- कांफ्रेंस शुरू होने के कुछ घंटे पहले भारत ने हमें सूचना दी कि डेलिगेशन के लीडर को फूड प्वॉइजनिंग हुई है और भारत अब इसमें शामिल नहीं हो सकेगा। हमें लगता है भारत उन प्रोग्राम्स में हिस्सा नहीं लेना चाहता जिन्हें पाकिस्तान होस्ट कर रहा हो। – इस कांफ्रेंस में कुल 14 देशों को हिस्सा लेना था। अब 11 ही देश शामिल हुए हैं।
– पाकिस्तान के अलावा चीन, फिजी, इंडोनेशिया, मलेशिया, फिलीपीन्स, समोआ, साउथ कोरिया, श्रीलंका, थाईलैंड और वियतनाम कांफ्रेंस में शिरकत कर रहे हैं।
– APCTT यूएन का स्पेशल इकोनॉमिक और सोशल मिशन है।

www.naqeebnews.com

# Pakistan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *