पाकिस्तान आम चुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के लोग अपने नये प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए आज मतदान कर रहे हैं। देश के 70 साल के इतिहास में दूसरी बार लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हस्तांतरण के लिए आम चुनाव हो रहे हैं ।

पाकिस्तान निर्वाचन आयोग के अनुसार , नेशनल असेम्बली की 272 सीटों पर 3,459 उम्मीदवार हैं जबकि पंजाब , भसध , बलुचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की 577 सीटों के लिए 8,396 उम्मीदवार मैदान में हैं ।

पाकिस्तान में 10.59 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। 85,000 से ज्यादा मतदान केन्द्रों पर मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुआ।
गौरतलब है कि मतदान समाप्त होते की वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। 24 घंटे के भीतर चुनाव परिणाम की घोषणा हो जाएगी।

शांतिपूर्ण , स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए आयोग ने मतदान केन्द्रों पर करीब 16 लाख कर्मचारियों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा के लिए 4,49,465 पुलिस और सेना के 3,70,000 सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

पाकिस्तान की नेशनल असेम्बली में कुल 342 सीटें हैं। इनमें से 272 सीटों पर प्रत्यक्ष निर्वाचन होता है जबकि 60 सीटें महिलाओं और 10 सीटें धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं। इनका बाद में अप्रत्यक्ष तरीके से निर्वाचन होता है। हालांकि किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 172 सीटों की जरूरत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *