सरहद पर ना’पाक’ बर्बरता, शहीद भारतीय जवान के शव को किया क्षत विक्षत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सरहद पर पाकिस्तान की नापाक हरकतें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं । लगातार फायरिंग के बीच शनिवार सुबह आरएसपुरा सेक्टर और कथुआ में सीजफायर का उल्लंघन किया गया । खबर है कि हीरानगर सांबास, रामगढ़, अरनिया और अखनूर में फायरिंग रुक गई है । इस बीच कुपवाड़ा सेक्टर के माछिल में एक और जवान शहीद हो गया है। फायरिंग में महाराष्ट्र के नितिन सुभाष शहीद हो गए हैं । pak violated

pak violated

वहीं शुक्रवार रात को एलओसी पर कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया । एनकाउंटर में एक आतंकी भी ढेर हो गया । सेना के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ भागने से पहले एक आतंकवादी ने बर्बरता की हदें पार करते हुए शहीद जवान का शरीर क्षत-विक्षत कर दिया । सेना के नार्दन कमांड ने इसकी निंदा करते हुए इस घिनौने करतूत का माकूल जवाब देने का ऐलान किया है ।

सेना के मुताबिक माछिल में एनकाउंटर के वक्त आतंकवादियों को बचाने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स लगातार कवर फायरिंग कर रहे थे । इसी का फायदा उठाकर आतंकवादी वापस पाकिस्तान के आर्मी पोस्ट में भाग निकला । कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर की घटना की विस्तृत जानकारी सेना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और एनएसए अजीत डोभाल को दी है । इस मामले में विदेश सचिव ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को समन किया है । pak violated

इससे पहले इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ की जवाबी फायरिंग में सीमा पर पाक रेंजर्स के हौसले पस्त हो गए हैं । मदद के लिए पाक सेना को बुलाया गया है । पाकिस्तान के शक्करगढ़ सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर अपने आला अधिकारियों को रेडियो सेट पर जानकारी दे रहे थे कि बीएसएफ की फायरिंग में उन्हें बहुत नुकसान हो रहा है ऐसे में उनको सेना से मदद चाहिए । बीएसएफ की जवाबी कार्रवाई में पाक रेंजर के 15 से ज्यादा जवान मारे गए ।

# pak violated

www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *