अभिनंदन को सौंपने की प्रक्रिया सुचारू बनाने के लिये लाहौर में थे इमरान खान : सूत्र

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शुक्रवार को वाघा सीमा पर भारतीय वायु सेना के पायलट अभिनंदन को भारत को सौंपने की प्रक्रिया को ‘सुचारू’ बनाने के लिये लाहौर में मौजूद थे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी ।

खान शुक्रवार दोपहर भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन को इस्लामाबाद से वाघा बॉर्डर लाये जाने से कुछ घंटे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच लाहौर पहुंचे। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, प्रधानमंत्री खान का शहर में रहने का मुख्य उद्देश्य भारतीय पायलट को सीमा सुरक्षा बल को सौंपने की प्रक्रिया को सुचारू बनाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *