पद्म पुरस्कारों का ऐलान : गुमनामी में काम करने वालों को भी मिलेगा पुरस्कार

नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार (25 जनवरी) को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। जिसमें पद्मश्री हासिल करने वाले प्रमुख लोगों में कप्तान विराट कोहली, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर, विकास गोवाड, बॉलीवुड से अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर और संजीव कपूर जैसी हस्तियां शामिल है। Padma

Padma

इनके साथ ही सामाजिक कार्यों के लिए नेपाल की अनुराधा कोइराला को पद्मश्री और डॉ. नपुसकर को सफाई के लिए पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

इन सभी को 26 जनवरी यानि गणतंत्र दिवस को भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिलगा पद्म विभूषण
शरद पवार, मुरली मनोहर जोशी, सुंदरलाल पटवा (मरणोपरांत), पीए संगमा (मरणोपरांत), सद्गुरु जग्गी वासुदेव, उदिपि रामचंद्रराव और जे. येशुदास को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा ।

इन्हें नवाजा जाएगा पद्म भूषण से 
पद्म भूषण के लिए विश्व मोहन भट्ट, प्रोफेसर देवी प्रसाद द्विवेदी (साहित्य), टी उडवाडिया (चिकित्सा), रत्न सुंदर महाराज (अध्यात्मवाद), निरंजन नंदा सरस्वती (योग), राजकुमारी महाचक्री (साहित्य एवं शिक्षा) और रामास्वामी (पत्रकार) का नाम शामिल हैं।

इन्हें मिलेगा पद्मश्री
इस साल पद्मश्री हासिल करने वाले में विराट कोहली, साक्षी मलिक, दीपा कर्माकर, विकास गोवाड, बॉलीवुड से अनुराधा पौडवाल, कैलाश खेर और संजीव कपूर शामिल हैं।

इसके साथ ही नेपाल की अनुराधा कोइराला को सामाजिक कार्य के लिए पद्मश्री, डॉ नपुसकर को सफाई के लिए पद्मश्री दिया जाएगा। इसके अलावा थंगावेलु, अशोक कुमार भट्टाचार्य और प्रोफेसर हरिकृष्ण सिंह को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

www.naqeebnews.com

# Padma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *