भारत में मुसलमान किराएदार नहीं बल्कि बराबर का हिस्सेदार है- ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया और हैदराबाद से चौथी बार सांसद चुने गए असदुद्दीन औवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि 300 सीट जीतने के बावजूद उनकी मनमानी नहीं चल सकेगी। हम यहां बराबर के शहरी हैं किराएदार नहीं हिस्सेदार रहेंगे।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, हैदराबाद में मक्का मस्जिद पर लोगों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘अगर कोई यह समझ रहा है कि हिंदुस्तान के वजीर-ए-आजम 300 सीट जीत के हिंदुस्तान पर मनमानी करेंगे तो नहीं हो पाएगा।

वजीर-ए-आजम से हम कहना चाहते हैं कि संविधान का हवाला देकर असदुद्दीन ओवैसी आपसे लड़ेगा। मजलूमों के इंसाफ के लिए लड़ेगा। हिंदुस्तान को आबाद रखना है। हम हिंदुस्तान को आबाद रखेंगे। हम यहां पर बराबर के शहरी हैं। किराएदार नहीं हैं हिस्सेदार रहेंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *