जाम्बिया में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप

लुसाका 07 जून (शिन्हुआ) जाम्बिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) से प्रभावित होने वालों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गयी है।

जाम्बिया में कोरोना की तीसरी लहर का प्रकोप

यहां पर कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 4 घंटों के दौरान जाम्बिया में 738 नए मामले दर्ज किए गए तथा इसके बाद इस जानलेवा विषाणु से यहां अब तक प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 100,278 हो गयी। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां पर कोविड-19 की 6,987 जांच की गयीं।

स्वास्थ्य मंत्रालय में स्थायी सचिव कैनेडी मालामा ने कहा,“हमने तीसरी लहर की शुरुआत में नए मामलों में वृद्धि देखी है। अब हम मौतों की संख्या में वृद्धि देख रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में हम प्रतिदिन औसतन पांच लोगों को खो रहे हैं।”

इस दौरान यहां पर इस महामारी के कारण पांच लोगों की मौत हुयी, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 1,308 हो गया। वहीं 338 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 93,374 हो गयी।

स्वास्थ्य मंत्रालय में स्थायी सचिव कैनेडी मालामा ने कहा,“हमने तीसरी लहर की शुरुआत में नए मामलों में वृद्धि देखी है। अब हम मौतों की संख्या में वृद्धि देख रहे हैं। पिछले एक सप्ताह में हम प्रतिदिन औसतन पांच लोगों को खो रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *