ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन अब हर किसी की पहुंच में

कंटेंट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने सब्सक्रिप्शन दर में कटौती की है। नए सब्सक्रिप्शन रेट के अनुसार लोग अब मोबाइल पर 149 रूपए प्रति माह में फिल्म व सीरीज का आनंद लिया जा सकेगा जो पहले 199/- में था। इसका बेसिक प्लान अब 499 की जगह 199 रूपए में उपलब्ध होगा। नए रेट के अनुसार इसका स्टैण्डर्ड प्लान 499 और प्रेमियम प्लान 649 रूपए में दिया जाएगा। पहले इसकी कीमत 649 और 799 रूपए थी।

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन अब हर किसी की पहुंच में

नेटफ्लिक्स की वाईस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल का कहना है कि प्लान्स के दाम घटाए जा रहे हैं और ये डिस्काउंट हमारी लोकल और ग्लोबल दोनों ही सुविधाओं के लिए उपलब्ध है। बेसिक प्लान में 60 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया है।

मोनिका शेरगिल ने कहा कि “जबसे हम भारत आए हैं तब से हमें यहां बढ़िया रिस्पोंस मिला है और हम ग्लोबल कंटेंट पेश करने वाले प्लेटफॉर्म हैं। पिछले 2-3 साल में बड़े बदलाव देखने को मिले और हम अपने बिजनस और कंटेंट को दर्शकों के लिहाज से और भी बेहतर बनाने में जुट गए हैं। हम ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहते हैं और इसलिए दाम घटाकर हम आसानी से लोगों को आकर्षित कर पाएंगे।”

अमेजन ने घोषणा की है कि वो जल्द ही अपनी वार्षिक मेंबरशिप प्लान में बदलाव करके उसे 50 प्रतिशत (1499 रूपए) बढ़ा देगा। इसका मासिक और त्रिमासिक प्लान रेट भी बढ़ाया जाएगा। वहीं डिज्नी हॉटस्टार वर्तमान में 899 रूपए प्रति वर्ष के दर पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *