खिलाड़ियों के ‘यौन शोषण’ मुद्दे पर विपक्ष के कड़े तेवर

बुधवार को खिलाड़ियों ने रेस्टलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया और संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दिया। भारतीय कुश्ती महासंघ और खिलाड़ियों के मध्य बढ़ते बवाल पर अब विपक्ष भी बोल रहा है।

खिलाड़ियों के 'यौन शोषण' मुद्दे पर विपक्ष के कड़े तेवर

इस मामले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। विपक्ष का रोल अदा करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बेटियों पर अत्याचार करने वाले बीजेपी नेताओं की फेहरिस्त अंतहीन है।

जयराम रमेश ने ट्विटर पर लिखा, “कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, बाप-बेटे विनोद आर्य-पुलकित आर्य…. और अब यह नया मामला ! बेटियों पर अत्याचार करने वाले बीजेपी नेताओं की फेहरिस्त अंतहीन है. क्या ‘बेटी बचाओ’ बेटियों को बीजेपी नेताओं से बचाने की चेतावनी थी ! प्रधानमंत्री जी, जवाब दीजिए।”

कांग्रेस महासचिव ने एक और ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री से पुछा है – “प्रधानमंत्री जी, बेटियों पर अत्याचार करने वाले सारे भाजपाई ही क्यों होते हैं? कल आपने कहा कि देश में खेलों के लिए बेहतर माहौल बना है। क्या यही है ‘बेहतर माहौल’ जिसमें देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं?”

कांग्रेस की ओर से हिये गए ट्विटर हैंडल में भी दोहराया गया है- किया गया है कि बेटी बचाओ का नारा देने वाले बेटियों का शोषण कर रहे हैं। ये है BJP का असल चाल-चरित्र।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने मांग की है कि कुश्ती संघ को बर्खास्त किया जाए और संबंधित धाराओं में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। हुड्डा ने आगे कहा कि ये एक प्रदेश का मामला नहीं है। खिलाड़ी अलग-अलग प्रदेशों से आते हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में सीबीआई द्वारा जांच किये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *