2024 लोकसभा चुनाव से पहले दमदार विपक्ष तैयारी में विपक्ष

2024 के लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष ने अपनी तैयारी तेज़ कर दी है। भाजपा को घेरने के लिए आज से बेंगलुरु में दो दिनों का मंथन होने जा रहा है। विपक्ष की इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

2024 लोकसभा चुनाव से पहले दमदार विपक्ष तैयारी में विपक्ष

बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में सत्तारूढ़ दल के खिलाफ महागठबंधन बनाने की कोशिशों में विपक्षी दलों की अहम बैठक 17-18 जुलाई को होनी है। बैठक में सोनिया गांधी भी मौजूद रहेंगी। आज सोनिया गांधी ने सभी विपक्षी नेताओं को डिनर पर भी बुलाया है। इस बैठक में कई तरह की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।

बेंगलुरु के ताज वेस्ट एंड होटल में होने वाली बैठक में विपक्षी दल अपनी कार्यनीति के अलावा तमाम कार्यक्रमों और आंदोलनों पर चर्चा करेंगे। साथ ही सीटों के बंटवारे को लेकर समितियों के गठन तथा ईवीएम और चुनाव आयोगों के सुधार के लिए विपक्षी दल पत्र सौंपेंगे।

महागठबंधन बनाने वाले विपक्षी दलों द्वारा बेंगलुरु की बैठक के लिए आमंत्रित पार्टियों की संख्या 26 हो गई है। विपक्षी दल महागठबंधन को और भी मज़बूत बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेंगलुरु में होने वाली विपक्ष की बैठक में शामिल होंगे।

बैठक में मोदी सरकार को घेरने की रणनीति पर दिल्ली के अध्यादेश, यूसीसी, महंगाई, विदेश नीति, बेरोजगारी सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना है। विपक्षी दलों की इस बैठक को टक्कर देने के लिए एनडीए भी 18 जुलाई को दिल्ली में बैठक करेगी। समान विचारधारा वाले दलों को पक्ष और विपक्ष द्वारा अपने खेमे में करने की कवायद की जा रही है।

गौरतलब है कि पटना में 23 जून को महागठबंधन की पहली बैठक हुई थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस बैठक की मेजबानी की थी। इस बैठक में 15 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *