विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसद मणिपुर दौरे के लिए रवाना

सत्तादल की ख़ामोशी के बाद विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसद मणिपुर दौरे के लिए रवाना हो चुके हैं। इंडियन नेशनल डेवपलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ नाम से बन इस नए विपक्षी गठबंधन के इन नेताओं ने दिल्ली से कूच किया वाले ये सभी नेता मणिपुर के कैंप में रह रहे हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे।

विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसद मणिपुर दौरे के लिए रवाना

मणिपुर हिंसा को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमला कर रहा है। इस हिंसा को अब 3 महीने पूरे हो रहे हैं। विपक्ष मामले पर सरकार से जवाब मांग रही है।

इंडियन नेशनल डेवपलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस यानी इंडिया के सांसदों का जो प्रतिनिधिमंडल मणिपुर जा रहा है उसका नेतृत्व कर रहे सांसद गौरव गोगोई ने अपने बयान में कहा है कि प्रधानमंत्री शायद मणिपुर को भूल गए हैं लेकिन हम नहीं भूले हैं इसलिए हम पीड़ितों के बीच जा रहे हैं।

मणिपुर दौरे पर जाने वाले कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम लोग मणिपुर का दुख और पीड़ा जानने जा रहे हैं। मणिपुर का मुद्दा गंभीर होता जा रहा है। मणिपुर में जातीय दंगा हो रहा है। दूसरे राज्य भी इसमें शामिल हो रहे है। वह आगे कहते हैं कि सरकार मणिपुर को लेकर सीरीयस नहीं है। उनका ये भी कहना है कि इन लोगों को बहुत जगह जाने भी नहीं दिया जायेगा। सरकार मणिपुर पर बहुत कुछ छुपा रही है।

विपक्ष मांग कर रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर हिंसा पर बयान दें साथ ही सरकार मामले पर चर्चा करें। इसके जवाब में केंद्र सरकार का कहना है कि सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के दोनों सदन में मणिपुर हिंसा पर चर्चा के लिए तैयार है।

बताते चलें की विपक्षी गठबंधन इंडिया के कुल 21 सांसद मणिपुर के दौरे पर जा रहे हैं। इनमे 4 सांसद कांग्रेस के, जेडीयू के 2 सांसद, टीएमसी का 1 सांसद, डीएमके का 1 सांसद, आरएलडी का 1 सांसद, शिवसेना(यूबीटी) का 1 सांसद, आप का 1 सांसद तथा अन्य विपक्षी दलों के 10 और सांसद शामिल होंगे। मणिपुर मामले में विपक्ष सरकार पर लगातार हमलावार है। इसके लिए संसद और बाहर जगह जगह प्रतिरोध दर्ज किया जा रहा है।

मणिपुर दौरे पर जा रहे इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी, गौरव गोगोई और फूलोदेवी नेताम, जनता दल (यूनाइटेड) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और अनिल हेगड़े, तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव, झारखंड मुक्ति मोर्चा की महुआ माजी, द्रमुक की कनिमोई, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पीपी मोहम्मद फैजल, राष्ट्रीय लोक दल के जयंत चौधरी, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज कुमार झा, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी के एन के प्रेमचंद्रन और वीसीके पार्टी के टी थिरुमावलवन शरीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *