Oppo A57 3 फरवरी को होगा लॉन्च, 16 मेगापिक्सल का है सेल्फी कैमरा

नई दिल्ली : चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो भारतीय मार्केट में जल्द ही एक और स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। Oppo

Oppo

हम बात कर रहे हैं ओप्पो A57 की। यह सेल्फी के दीवानों के लिए बना है।

दरअसल, ओप्पो मोबाइल इंडिया के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया है कि नया ओप्पो ए57 तीन फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। 

ट्वीट से यह तो साफ है कि कंपनी तीन फरवरी को इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करेगी। लेकिन यह ब्रिकी के लिए भी इसी दिन से मार्केट में आ जाएगा यह साफ नहीं है।

ओप्पो ने पिछले साल नवंबर के आखिर में ओप्पो ए57 को चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। ओप्पो ए57 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है।

चीनी मार्केट में इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है। भारत में भी दाम इसी के आसपास रहने की उम्मीद की जा सकती है। चीनी मार्केट में यह फोन दो कलर रोज गोल्ड और गोल्ड कलर में मिलता है।

अगर फोन के फीचर्स की बात करें तो ड्युअल सिम ओप्पो ए57 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 435 प्रोसेसर लगा है। 3 जीबी की रैम और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है।

स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी (720×1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। अगर इस फोन के कैमरे की बात करें तो ओप्पो ए57 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। ओप्पो A57 में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे होम बटन में ही इंटीग्रेट किया गया है।

ओप्पो ए57 में 32 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है।

इस स्मार्टफोन में 2900 एमएएच की बैटरी है। ओप्पो ए57 का डाइमेंशन 149.1×72.9×7.65 मिलीमीटर और वजन 147 ग्राम है।

www.naqeebnews.com 

# Oppo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *