लखनऊ में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

लखनऊ, 02 अप्रैल : उत्तर प्रदेश में लखनऊ के बाजारखाला इलाके में आज तड़के एक आरा मशीन पर लकड़ियों में आग लगने से वहां काम करने वाले एक व्यक्ति की झुलसकर मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

लखनऊ में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत

पुलिस ने बताया कि बाजारखाला इलाके के हबीबनगर में एक आरा मशीन पर तड़के करीब सवा दो बजे अचानक लकड़ियों में आग लग गई। इस घटना में वहां काम करने वाले सीतापुर के सिधौली इलाके के रहने वाले 32 वर्षीय जगन्नाथ की मृत्यु हो गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *