बिहार के वैभव सूर्यवंशी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। अपनी बल्लेबाजी से पिछले एक साल में वैभव सूर्यवंशी ने दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को हैरान किया है। वैभव की असाधारण बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए ही उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वीर बाल दिवस के मौके पर 20 बच्चों को ‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इन बच्चों को 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से चुना गया है। इन्हीं में से एक हैं बिहार के 14 साल के क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी। इसके अलावा पूर्वोत्तर के बच्चे भी शामिल हैं।
बताते चलें कि 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर असाधारण प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री ‘राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने 18 वर्ष से कम उम्र में विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियाँ हासिल की हों। पुरस्कार के ये क्षेत्र हैं-
साहस (Bravery)
कला एवं संस्कृति (Art and Culture)
पर्यावरण (Environment)
सामाजिक सेवा (Social Service)
विज्ञान और प्रौद्योगिकी (Science and Technology)
खेल (Sports)
राष्ट्रपति मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रोत्साहित किए जाने के मकसद से प्रदान किए गए यह पुरस्कार देश भर के सभी बच्चों को प्रेरित करेंगे। गौरतलब है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ जनवरी 2022 को उनके पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत की याद में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित बच्चे-
व्योमा प्रिया (मरणोपरांत)- कोयंबटूर, तमिलनाडु
कमलेश कुमार (मरणोपरांत)- भभुआ बिहार
शिवानी होसुरू उप्पारा- अन्नामय्या आंध्र प्रदेश
ज्योति सिरसा- हरियाणा
अर्नव अनुप्रिया महर्षि- औरंगाबाद, महाराष्ट्र
मोहम्मद सिदान पी- पलक्कड़, केरल
अजय राज- आगरा उत्तर, प्रदेश
एस्थर लालदुहोमि हनामरे- लुंगलेई, मिजोरम
सुमन सरकार- नादिया, पश्चिम बंगाल
पूजा- बाराबंकी, उत्तर प्रदेश
शवन सिंह- फिरोजपुर, पंजाब
वंश तायल- चंडीगढ़
आइशी प्रिशा बोरा- जोरहाट असम
वैभव सूर्यवंशी- समस्तीपुर बिहार
योगिता मण्डावी- कोंड़ागांव- छत्तीसगढ़
वाक लक्ष्मी प्रज्ञीका- सूरत गुजरात
अनुशका कुमारी- रांची, झारखंड
धिनिधी देसिंगु- बेंगलुरु शहरी, कर्नाटक
ज्योशना सबर- गजपति, ओडिशा
विश्वनाथ कार्तिके पदाकांति- मेडचल, तेलंगाना
