राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर बोले राहुल- ‘मुझे उनकी बहुत याद आती है’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे और मेरे और प्रियंका के लिए एक शानदार पिता थे।

राजीव गाँधी की पुण्यतिथि पर बोले राहुल- 'मुझे उनकी बहुत याद आती है'

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने पिता को याद करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर हैंडल पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा – मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में सहायता की। वह एक दयालु इंसान थे, और मेरे और प्रियंका के लिए एक शानदार पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। अपनी पोस्ट में राहुल गांधी ने आगे लिखा- मुझे उनकी बहुत याद आती है। हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।

राहुल गांधी द्वारा ट्विटर पर शेयर किये गए वीडियो में राजीव गांधी कहते हैं- “भारत एक पुराना देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है। हर जगह के युवाओं की तरह, हम उत्साहित हैं। मैं युवा हूं और मेरा भी एक सपना है। मैं भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और मानवता की सेवा में दुनिया के राष्ट्रों में सबसे और सबसे आगे रहने का सपना देखता हूं। मैं समर्पण, कड़ी मेहनत और हमारे लोगों के सामूहिक संकल्प के माध्यम से उस सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।”

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा- हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *