राजस्थान मतदान पर अशोक गहलोत ने कहा- ‘हमने लोगों को राइट टू हेल्थ दिया’

राजस्थान विधानसभा चुनाव में आज मतदान का दिन है। यहाँ की 200 विधानसभा सीटों में से 199 पर मतदान जारी है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। दोनों ही दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

राजस्थान मतदान पर अशोक गहलोत ने कहा- 'हमने लोगों को राइट टू हेल्थ दिया'

केंद्रीय चुनाव आयोग के मुताबिक़ राज्य में 36,101 स्थानों पर कुल 51,507 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुल 10,501 मतदान केन्द्र शहरी क्षेत्र में और 41,006 ग्रामीण क्षेत्र में बनाए गए हैं।

राजस्थान में सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करवाने के लिए 1,70,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं। इनमें राजस्थान पुलिस के 70 हजार से अधिक जवान, 18 हजार राजस्थान होमगार्ड, 2 हजार राजस्थान बॉर्डर होमगार्ड के अलावा उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश से पहुंचे 15 हजार होमगार्ड और आरएसी की 120 कंपनियां शामिल हैं।

इस वर्ष 2,74,846 मतदान कर्मी मतदान कराएंगे। इसके लिए 7960 महिला मतदानकर्मी महिला प्रबंधित मतदान केंद्रों पर जबकि 796 दिव्यांग मतदान कार्मिक दिव्यांग प्रबंधित मतदान केंद्रों पर ड्यूटी संभालेंगे। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए 6,287 माइक्रो आब्जर्वर और 6247 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

इन 199 सीटों पर 1862 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 5,25,38,105 मतदाता करेंगे। इनमें 18-30 आयु वर्ग के 1,70,99,334 युवा मतदाता शामिल जबकि 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 22,61,008 है, जो पहली बार वोट दे रहे हैं।

इस अवसर पर राजस्थान के प्रधानमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमने विधानसभा में राइट टू हेल्थ का अधिकार पास किया है। उन्होंने बताया कि इस अधिकार में उन्होंने लोगों को 50 लाख रुपये तक का बीमा दिया है। आगे उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी कई बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को ये अधिकार दिया गया है, जिससे कि वह अपना इलाज सुविधापूर्वक करा सकें इस योजना के हवाले से उनका कहना है कि ऐसी योजना देश क्या पूरी दुनिया में कहीं नहीं है।

राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि वह घरों से बाहर निकलें और वोट डालें। सचिन पायलट अपने बयान में कहते हैं कि उन्होंने पूरा राज्य घूमा है और हर जगह गये हैं। आगे वह कहते हैं कि बीजेपी की सरकार 10 सालों से सत्ता में है और लोग इससे ऊबे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *