नीतीश कुमार के पाला बदलने पर बोले तेजस्वी यादव- ‘खेला बाकी है’

बिहार में बीते कई दिनों की सियासी हलचल के साथ नीतीश कुमार भाजपा दल के साथ हो लिए। ऐसे में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के ठीक पहले तेजस्वी यादव ने एक सनसनीखेज़ बयान दे डाला है।

नीतीश कुमार के पाला बदलने पर बोले तेजस्वी यादव- 'खेला बाकी है'

तेजस्वी ने महागठबंधन से बाहर हुई नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइडेट को लेकर बड़ा दावा किया है। राष्ट्रीय जनता दल नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से कुछ देर पहले अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा- ‘अभी खेल शुरू हुआ है, खेला अभी बाकी है।’

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि वह जो कहते हैं वह करते हैं। उन्होंने जनता दल यूनाइटेड पार्टी के 2024 में ही ख़त्म हो जाने की बात भी कही है।

ये दूसरा अवसर है, जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन से किनारा करते हुए भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए का दामन थामा है।

बताते चलें कि तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल, बिहार विधानसभा की सबसे बड़ी पार्टी है। बिहार विधानसभा में 243 सीटों वाली राष्ट्रीय जनता दल के 79 विधायक हैं। कांग्रेस के 19 जबकि कम्युनिस्ट पार्टी से 16 विधायकों का समर्थन भी उनके साथ है।

बिहार विधानसभा के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के 45 और भाजपा के 78 विधायक हैं। हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा (सेक्युलर) के चार विधायकों का समर्थन भी उनके साथ है। ऐसे में भाजपा बहुमत के बहुत समीप है।

इससे पहले वर्ष साल 2015 में जेडीयू और राष्ट्रीय जनता दल ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और बहुमत पाने के बाद मिलकर सरकार बनाई थी। मगर दो वर्ष बाद 2017 में ये गठबंधन टूट गया था। जबकि इस बार नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने वर्ष 2022 में जो गठजोड़ बनाया वह करीब 17 महीने बाद टूटा।

नीतीश कुमार के बारे में तेजस्वी यादव का शुभकानमा देते हुए कहना है कि, वो शपथ ग्रहण कर लें लेकिन ये सरकार कितने दिन चलेगी ये कोई नहीं जानता।

गौरतलब है कि रविवार शाम नीतीश कुमार ने एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार वो नवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले रविवार की सुबह उन्होंने राज्यपाल से मिलकर उन्होंने अपना इस्तीफ़ा सौंपा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *