नवमी पर मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में किया कन्या पूजन

नवरात्रि का 9वां दिन नवमी के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कन्या पूजन किया। उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

नवमी पर मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में किया कन्या पूजन

नवमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी गृह भूमि गोरखपुर में हैं और विधिवत पूजा कार्यों का समापन कर रहे हैं। पूजा के दौरान उन्होंने कन्या पूजन किया। साथ ही योगी आदित्यनाथ ने श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने लोगों से ‘महानवमी’ एवं ‘विजयादशमी’ का पर्व उत्साह व उमंग के साथ मनाने की अपील की। नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पूजा पंडालों तथा मंदिरों में स्वच्छता, सुरक्षा और सद्भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

ट्विटर पर दिए अपने सन्देश में उन्होंने कहा कि धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने वालों की सदैव विजय होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *