लोकसभा स्पीकर चुने गए ओम बिरला

संसद में लोकसभा स्पीकर को लेकर तनातनी समाप्त हुई। एनडीए से भाजपा सांसद ओम बिरला ने इंडिया गठबंधन से उम्मीदवार कांग्रेस सांसद के. सुरेश को शिकस्त देकर ये पद हासिल कर लिया है।

लोकसभा स्पीकर चुने गए ओम बिरला

संख्या बल कम होने के बावजूद विपक्ष इस पद के लिए अड़ा हुआ था। एनडीए सरकार चाहती थी कि विपक्षी इंडिया गठबंधन लोकसभा स्पीकर के लिए ओम बिरला का समर्थन करे लेकिन इस पर सहमति नहीं बन पाई।

ओम बिरला को ध्वनिमत से स्पीकर चुने जाने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बधाई दी है। ओम बिरला का स्पीकर चुना जाना पहले से ही तय था क्योंकि एनडीए के पास संख्या बल था।


दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने वाले ओम बिरला ने यदि अगले 5 वर्ष तक स्पीकर बने रहते है, तो यह एक रिकॉर्ड होगा। अभी तक कोई भी 10 वर्षों तक स्पीकर नहीं रहा है।


इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस के सबसे अनुभवी सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को स्पीकर पद के लिए आगे किया गया था। दलित समुदाय से आने वाले कोडिकुन्निल सुरेश केरल से आठ बार सांसद रहे हैं। ओम बिड़ला राजस्थान के कोटा से तीन बार सांसद चुने गए हैं।

गौरतलब है कि आज़ादी के बाद से लोकसभा स्पीकर पद के लिए अभी तक केवल तीन बार चुनाव हुए हैं। ये चुनाव 1952, 1967 और 1976 में कराए गए हैं। अब ये चौथा अवसर है जब सत्‍तारूढ़ दल और विपक्ष आमने सामने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *