ओडिशा तट पर बहकर आया विशालकाय व्‍हेल का शव

पुरी। ओडिशा के पुरी जिले में बैधरा पेंठा बीच पर एक 42 फीट लंबी और 28 फीट चौड़ी व्‍हेल मछली का शव मिला है। स्‍थानीय लोगों ने सबसे पहले मरी हुई व्‍हेल को देखा। उन्‍होंने वन अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी। odisha beach

odisha beach whale

सतपड़ा फॉरेन रेंजर अच्‍युतानंद दास ने बताया, ”यह दुर्लभ व्‍हेल है। इस तरह की व्‍हेल प्रशांत महासागर में मिलती है। पोस्‍ट मार्टम जांच के बाद ही इसके मरने के कारण का खुलासा हो पाएगा।” उन्‍होंने कहा कि वेटेरीनरी कॉलेज के डॉक्‍टर्स को ऑटोप्‍सी के लिए कहा गया है। दास के अनुसार व्‍हेल की मौत शायद 10 15 दिन पहले हुई थी और अब उसका शव बहते हुए किनारे पर आ गया।

इस साल भारतीय समुद्र किनारों पर व्‍हेल मछलियों के मरने की काफी घटनाएं हुई हैं। इसी साल जनवरी में मुंबई के जुहु बीच पर 25 फीट लंबी मृत व्‍हेल समुद्र किनारे बहकर आ गई थी। इसका वजन 3 से 4 टन के बीच था। साल 2015 के आखिरी दिनों में भी एक व्‍हेल मुंबई के अलीबाग इलाके में किनारे पर आ गई थी। समुद्र में वापस भेजने की कोशिशों के बीच 10 घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया था। वहीं तमिलनाडु के तूतीकोरन में 80 छोटे पंखों वाली पायलेट व्‍हेल समुद्र तट पर बहकर आ गई थी। इनमें से 45 मर गई थी।

www.naqeebnews.com

# odisha beach

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *