ओबामा का अपने देश के नाम आखरी संबोधन

वाशिंगटन : अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शनिवार को रेडियो और इंटरनेट पर देश के नाम आखिरी संबोधन दिया और अपने को बेहतर राष्ट्रपति एवं बेहतर इंसान बनाने के लिए देशवासियों को धन्यवाद करते हुए कहा । obama

उन्होंने अपने 8 साल के कार्यकाल में अमरीकी जनता में ‘अच्छाई, संयम और उम्मीद’ देखी।

obama

ओबामा ने कहा,‘‘अमरीकी लोग जहां भी रहे हों,उन्होंने मुझे ईमानदार बनाए रखा, प्रेरित किए रखा और मुझे निरंतर मुझे आगे बढ़ने दिया।हर दिन,मैंने आपसे कुछ सीखा।आप लोगों ने मुझे एक बेहतर राष्ट्रपति और एक बेहतर इंसान बनाया।’’उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के तौर पर अमरीकी जनता की सेवा करना उनके जीवन का सम्मान रहा है।

अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा,‘‘आठ साल के बाद मैं देश की संभावना को लेकर और अधिक आशावान हूं। एक नागरिक के तौर पर आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।’’उन्होंने कहा,‘‘आठ वर्षों के दौरान मैंने अमरीकी जनता में अच्छाई, संयम और उम्मीद देखी है।’’

www.naqeebnews.com

# obama

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *