विश्व में 10 करोड़ के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या

वाशिंगटन 27 जनवरी : वैश्विक महामारी कोराेना वायरस (कोविड-19) से विश्व में अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 करोड़ को पार कर गयी है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में अब तक 10,02,01,258 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इसी अवधि में दुनिया भर में 21,54,530 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है। अब तक 5.5 करोड़ लोग कोरोना संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *