परमाणु वैज्ञानिक फखरिजादेह की मौत नाटो के हथियार से हुई : ईरानी अधिकारी

तेहरान, 09 दिसंबर : ईरानी अभियान विवेचना परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने दावा किया है कि परमाणु वैज्ञानिक मोहसेन फखरिजादेह की हत्या साइलेंसर लगे हथियार से हुई थी। ये हथियार नाटो की और से इस्तेमाल किया गया था।

श्री रेजाई ने अपने बयान में कहा कि मेजर जनरल बाघेरी ने कहा कि श्री फखरिजादेह की हत्या में नाटो हथियार का इस्तेमाल किया गया था। अधिकारी के अनुसार हथियार में साइलेंसर लगा था इसलिए फखरिजादेह के अंगरक्षकों को गोली की आवाज नहीं आयी। उल्लेखनीय है कि नवंबर में ईरान रक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेंटर के प्रमुख फखरिजादेह की उत्तरी ईरान के नगर अबसार्ड में हत्या कर दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *