आतंकी हमलों का अध्ययन करने एनएसजी टीम जायेगी बांग्लादेश

 

नई दिल्ली। एनएसजी अधिकारियों की एक टीम बांग्लादेश में हुये आतंकी हमलों और धमाके का अध्यन करने के लिये बंग्लादेश जायेगी। जहां वो रेस्तरां में आतंकियों द्वारा लोगों को बंधक बनाकर की गयी 22 लोगों की हत्या और ईद की नमाज के दौरान हुये हमले का अध्ययन और विश्लेषण करेगी।

nsg

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के अधिकारियों के एक दल को सरकार ने ढाका की यात्रा करने के लिए अधिकृत किया है। इस दल में विस्फोट के बाद विश्लेषण और आतंकवाद विरोधी अभियानों में माहिर एनएसजी के अधिकारी और जवान शामिल हैं। यह दल एक जुलाई की घटना और गुरुवार को बांग्लादेश के किशोरगंज में ईद की नमाज के दौरान हुई बम धमाके का अध्ययन एवं विश्लेषण करेगा। दरअस्ल एनएसजी अपने बांग्लादेश के समकक्षों के साथ समन्वय करते हुए माहौल का अध्ययन करना चाहता है। इससे दोनों पड़ोसी देशों में आतंकवाद रोधी सहयोग बढ़ेगा।

अधिकारियों का कहना है कि एनएसजी के दल पूर्व में भी आतंकी घटनाओं के खिलाफ अपनी तैयारी को मुस्तैद बनाने के लिए कई अन्य मित्र देशों का दौरा कर चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *