अब पाकिस्तानी राजदूत को मिला करारा जवाब, कश्मीर भारत का है अभिन्न अंग

संयुक्त राष्ट्र। भारत के सचिव संदीप कुमार बाय्यपू ने महासभा में पाकिस्तानी राजदूत को करारा जवाब देते हुए कहा कि यह सचाई नहीं बदल सकती है कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तानी के राजदूत द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में चाहे वह कितनी भी ‘ खोखली दलीलें ’ दे, यह कटु सत्य है कि जम्मू-कश्मीर भारत का ही अंग है।

मिली जानकारी के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोदी ने सोमवार को महासभा में जनसंहार, युद्ध अपराध, जातीय संहार और मानवता के खिलाफ अपराध को रोकने और उससे संरक्षण की जिम्मेदारी विषय पर हो रही चर्चा के दौरान कहा था कि कश्मीर हत्या और नर-संहार जैसे गंभीर अपराधों से पीडि़त जगहों में शामिल है।

उत्तर देने के अधिकार के तहत भारत ने संयुक्त राष्ट्र की 193 सदस्यीय संस्था में पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का इस तरह हवाला दिए जाने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

भारत का उत्तर देने देने संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन में प्रथम सचिव संदीप कुमार बाय्यपू ने कहा है कि ऐसे वक्त में जब सभी के लिए महत्व रखने वाले मुद्दे पर पिछले एक दशक में पहली बार गंभीर चर्चा हो रही है।

ऐसे में हमने देखा कि एक प्रतिनिधि ने फिर से भारतीय राज्य जम्मू -कश्मीर का गलत हवाला देने के लिए इस मंच का दुरूपयोग किया है।

संदीप ने कहा कि अतीत में भी संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा उठाने के पाकिस्तान के कुटिल प्रयास विफल रहे हैं, और उसे कोई समर्थन नहीं मिला है।

उन्होंने कहा है कि मैं इस बात को रिकॉर्ड में शामिल कराना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर राज्य भारत का अभिन्न और अखंड अंग है।

पाकिस्तान की कोई खोखली दलील इस सच्चाई को बदल नहीं सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *