अभी ठण्ड में और इज़ाफ़ा करेगी शीतलहर

देश के उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। इस दौरान बारिश की संभावना से ठंड बढ़ने के संकेत मिले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि लखनऊ व दिल्ली में आज आंशिक बादल और हल्की बारिश भी हो सकती है।

अभी ठण्ड में और इज़ाफ़ा करेगी शीतलहर

आईएमडी के अनुसार “शुक्रवार की शाम को हल्की बारिश या बूंदा बांदी की संभावना के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का कोहरा भी छाया रहेगा।” शहर का अधिकतम तापमान गुरुवार को औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले दो दिनों के दौरान राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की सूचना दी है। मौसम विभाग से जारी खबर के मुताबिक आज रात से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जयपुर, अलवर, सीकर और चुरू जिलों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, करौली, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, चुरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर और पाली जिलों में कई स्थानों पर गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *