अब डाक्टर के पर्चे के बिना एंटीबायोटिक नहीं दें सकेंगे फार्मासिस्ट

भारत के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने सभी फार्मासिस्ट एसोसिएशन को पत्र लिखा है। इस पत्र में फार्मासिस्टों से एक महत्वपूर्ण अपील की गई है।

अब डाक्टर के पर्चे के बिना एंटीबायोटिक नहीं दें सकेंगे फार्मासिस्ट

डीजीएचएस ने फार्मासिस्ट यानी दवाखानों संघों से ‘केवल योग्य डॉक्टर के नुस्खे पर’ एंटीबायोटिक्स देने और ‘एंटीबायोटिक्स की काउंटर बिक्री बंद करने’ के लिए कहा है।

डीजीएचएस यानी स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय द्वारा इस अपील में सभी एंटीबायोटिक दवाएं केवल एक योग्य डॉक्टर के बताए अनुसार ही दी जाने की बात कही गई है।

इस पत्र के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली इकाई स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय इस सम्बन्ध में ‘तत्काल अपील’ करते हुए देश के सभी मेडिकल कॉलेजों, मेडिकल एसोसिएशनों और फार्मासिस्ट एसोसिएशनों के डॉक्टरों को सूचित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *