यूपी में अब माफिया किसी को डरा, धमका नहीं सकते- सीएम योगी

सीएम योगी ने माफियाओं को एक बार फिर काबू में रहने की चेतावनी देते हुए कहा है कि अब यूपी में किसी को डराया धमकाया नहीं जा सकता है।

यूपी में अब माफिया किसी को डरा, धमका नहीं सकते- सीएम योगी

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के माफिया को खुली चेतावनी दे दी है।

गैंगेस्टर से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से सन्देश दे दिया है कि इससे पहले लोगों को जो डराया धमकाया जाता था, वह अब नहीं होगा।

अपनी बात में उन्होंने उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार के समय में बेहतरीन क़ानून व्यवस्था की गारंटी की बात करते हुए कहा कि 2012 से 2017 के बीच 700 से अधिक दंगे हुए, लेकिन 2017 से लेकर 2023 तक एक जगह भी दंगा नहीं हुआ।

गौरतलब है कि इससे पहले प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद सीएम योगी ने भरे विधानसभा में धमकी देते हुए कहा था कि माफिया को मिट्टी में मिला दिया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी के बयान के करीब दो हफ्ते बाद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाते समय मीडिया और पुलिस के सामने तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे दो दिन पूर्व अतीक के बेटे असद और उसके एक साथी की भी पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *