अब अमेरिकी महिला और पुरुष फुटबॉल संघों को मिलेगी एकसमान राशि

अमेरिकी फुटबॉल महासंघ यानि यूएसएसएफ ने महिला और पुरुष फुटबॉल संघों को एकसमान राशि देने का फैसला किया है। इसके साथ ही ऐसा करने वाला वह पहली राष्ट्रीय खेल संस्था बन गया है।

अब अमेरिकी महिला और पुरुष फुटबॉल संघों को मिलेगी एकसमान राशि

इस फैसले के साथ ही साल 2028 तक के लिए हुए समझौते के बांद लंबे समय से चली आ रही बहस का भी खात्मा हो गया है।

पुरुष विश्वकप के अंतर्गत इस साल के अंत में जबकि अगले साल महिला विश्वकप के लिए फीफा भुगतान को ‘पूल’ यानी एक साथ इकट्ठा किये जाने पर सहमति हो गई है। इतना ही नहीं आगामी 2026 टूर्नामेंट के भुगतान को भी ‘पूल’ किया जाएगा।दोनों राष्ट्रीय टीमों तथा महासंघ ने दिसंबर 2028 तक समझौता किया है। इस समझौते के साथ वर्षों से चली आ रही बहस भी खत्म हो गई।

अमेरिकी खिलाड़ी एलेक्स मोर्गन और मेगान रापिनो ने 2019 में महिला विश्वकप चैंपियनशिप बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इन दोनों ने लैंगिक समानता की लड़ाई की अगुआइ की थी। जब फ्रांस में अमेरिकी महिला खिलाड़ियों ने खिताब जीता था तो बराबर वेतन के मुद्दे ने खूब ज़ोर पकड़ा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी महिला फुटबॉल टीम लगातार विश्वकप खिताब जीतने में कामयाब रहीं मगर फीफा पुरस्कार राशि में अंतर के कारण वे पुरुष विजेताओं की तुलना में काफी कम राशि हासिल कर पातींथीं। जहाँ अमेरिकी महिला टीम 2019 विश्वकप जीतने के बाद 110,000 डॉलर बोनस की हक़दार बनी वहीँ अमेरिकी पुरुष टीम अगर 2018 में विश्वकप जीतती तो उन्हें 407,000 डॉलर की राशि मिलती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *