नार्वे, चीन, ट्यूनीशिया संयुक्त राष्ट्र की बैठक में गाजा संघर्ष पर करेंगे चर्चा

न्यूयाॅर्क 18 मई : संयुक्त राष्ट्र में नॉर्वे के स्थायी मिशन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद मंगलवार को फिर से इजरायल-फिलिस्तीनी संघर्ष पर चर्चा करेगी।

मिशन ने ट्विटर के माध्यम से कहा,“ नार्वे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, ट्यूनीशिया और चीन कल यानी मंगलवार को सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर पश्चिम एशिया संकट को एक बार फिर से उठाएगा।”

मिशन ने कहा,“जमीन पर स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। निर्दोष नागरिक मारे जा रहे हैं और घायल हो रहे हैं। हम दोहराते हैं: इसे बंद करो। अब दुश्मनी खत्म करो।”

एक राजनयिक सूत्र के अनुसार, बैठक ‘किसी अन्य व्यवसाय’ के एजेंडे के तहत बंद कमरे के पीछे होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *