उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने आत्महत्या पर प्रतिबंध लगा दिया

प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने आत्महत्या पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने आत्महत्या पर प्रतिबंध लगा दिया

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन की ओर से एक ख़ुफ़िया हुक्म जारी किया गया है। इस हुक्म के मुताबिक़ आत्महत्या को सामाजिक विद्रोह मानते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के अनुसार मौत के सटीक आंकड़े सामने नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि सरकार ने सम्बंधित डेटा गोपनीय रखा है। ख़ुफ़िया विभाग के एक अनुमान के अनुसार पिछले वर्ष की तुलना में उत्तर कोरिया में आत्महत्याएं लगभग 40 प्रतिशत बढ़ गई हैं।

उत्तर कोरिया के नेता द्वारा प्रतिबंध देश की बढ़ती आत्महत्या दर के बाद आया है। स्थानीय अधिकारियों से लोगों को आत्महत्या करने से रोकने के उपाय करने को कहा गया है। आदेश के अनुसार किसी व्यक्ति की आत्महत्या के मामले में स्थानीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *