उत्तर कोरिया पर एक तरफ़ा कार्रवाई संभव: अमरीका

उत्तर कोरिया के मामले में अमरीका के विशेष प्रतिनिधि का कहना है कि अमरीका उत्तर कोरिया के ताज़ा परमाणु परीक्षण के लिए उसके खिलाफ़ एकतरफ़ा कारर्वाई पर विचार कर रहा है। विशेष प्रतिनिधि सुंग किम का कहना है कि अमरीका का यह कदम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओर से नए प्रतिबंधों की तैयारी के अलावा होगा। north korea

किम ने जापान में अधिकारियों के साथ औपचारिक बैठक में ये बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ अमरीका कई दूसरी कार्रवाइयों पर भी विचार कर रहा है। इसमें वह जापान और दक्षिण कोरिया से सहयोग ले सकता है। उत्तर कोरिया ने अपना पांचवां परमाणु परीक्षण किया है। इसे अब तक का सबसे ताकतवर परीक्षण बताया जा रहा है। इसके बाद आशंका जताई जा रही है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियार विकसित करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर ली है। north korea

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *