नार्थ कोरिया ने किया हाई परफॉर्मेंस रॉकेट इंजन का टेस्ट

सिओल : नॉर्थ कोरिया ने हाई-परफॉर्मेंस वाले नए रॉकेट इंजन का टेस्ट किया है। इस इंजन की मदद से वह स्पेस में रॉकेट भेज सकेगा। नॉर्थ के सरकारी मीडिया ने इस बात की जानकारी दी है। North korea

North korea

तानाशाह किम जोंग उन ने कहा है कि पूरी दुनिया जल्द ही हमारी ताकत और कामयाबी देखेगी।

बता दें कि पिछले महीने नॉर्थ कोरिया ने 500 किमी तक मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया था।

नॉर्थ कोरिया के स्टेट मीडिया केसीएनए के मुताबिक, देश नए सैटेलाइट रॉकेट लॉन्च की तैयारी कर रही है।
इंजन टेस्ट को लेकर उन ने कहा, “हमने बड़ा अचीवमेंट हासिल किया है। दुनिया जल्द ही हमारी और कामयाबी देखेगी।

केसीएनए के मुताबिक, “नया इंजन आउटर स्पेस में रॉकेट पहुंचाने में कारगर साबित होगा। इसके डेवलपमेंट से नॉर्थ कोरिया दुनिया के विकसित देशों की कैटेगरी में शामिल हो गया है।”

वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि एटमी ताकत वाला नॉर्थ कोरिया अगर स्पेस प्रोग्राम में कामयाब हो जाता है तो बेहतर तरीके से हथियारों का टेस्ट कर सकेगा।

अमेरिका के विदेश मंत्री रैक्स टिलरसन जापान और साउथ कोरिया के दौरे के बाद शनिवार को चीन पहुंचे। उन्होंने कहा, “अमेरिका नॉर्थ कोरिया के मुद्दे पर लंबे वक्त तक फेल्ड डिप्लोमेसी के तहत काम नहीं कर सकता।” टिलरसन ने वॉर्निंग दी कि नॉर्थ कोरिया के खिलाफ मिलिट्री एक्शन का ऑप्शन हमारे पास मौजूद है।

www.naqeebnews.com

# North korea

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *