उत्तर भारत अभी भी ठंड और कोहरे से बेहाल

उत्तर भारत के विभिन्न भागों में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से ठंड का कहर बरकरार है। पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से तापमान में गिरावट बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में आज से बारिश में भारी कमी आने की संभावना जताई है।

उत्तर भारत अभी भी ठंड और कोहरे से बेहाल

अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने आज उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के इलाके में गरज, बिजली और ओलावृष्टि के साथ वर्षा की भविष्यवाणी की है। अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में छिटपुट भारी वर्षा के साथ, पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान भी है.

एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के अनुसार 8-9 फरवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी वर्षा होने की उम्मीद है। इसी दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग हल्की बारिश की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *