बढ़ रहा है फीचर फोन का बाजर, Nokia 3310 के बाद बदल सकता है ट्रेंड

नई दिल्ली : अब तक का सबसे पॉपुलर फीचर फोन Nokia 3310 फिर से वापस आने वाला है. नोकिया के हैंडसेट बनाने का लाइसेंस अब फिनलैंड की ही कंपनी एचमडी ग्लोबल के पास है. Nokia

Nokia

इस महीने के आखिर में कंपनी इस फीचर फोन को री लॉन्च कर सकती है. हालांकि कंपनी की तरफ आधिकारिक बयान तो नहीं आया है, लेकिन सूत्रों से यह खबर कनफर्म की जा चुकी है.

हाल ही में भारतीय हैंडसेट कंपनी लावा ने 4G LTE वाला फीचर फोन लॉन्च किया है.

इसमें 1.2GHz क्वॉडकोर प्रोसेसर और 512MB रैम के साथ 4GB की इंटरनल मेमोरी दी गई है.

इसकी कीमत लगभग 3,000 है. हालांकि इतने में स्मार्टफोन्स भी आते हैं, फिर भी कंपनी ने इतने में 4G वाला फीचर फोन लॉन्च किया है.

भारत में स्मार्टफोन का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ऐसा नहीं कि इस दौरान फीचर फोन का मार्केट गिर रहा है. इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन के मुताबिक 2016 की तीसरी तिमाही में 39.9 मिलियन फीचर फोन बेचे गए हैं. इस डेटा के मुताबिक भारत में फीचर फोन की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है.

काउंटर प्वॉइंट टेक्नोलॉजी मार्केट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में फीचर फोन की शिपमेंट में 4 फीसदी की दर से बढ़ोतरी हो रही है. रिसर्च पोर्टल ईमार्केटर के अनुमानित आंकड़ो के मुताबिक 2017 में देश की सिर्फ 20.8 फीसदी जनता ही स्मार्टफोन यूज करेगी.

फीचर फोन की बढ़ती मांग का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पिछले साल भारत में कदम रखने वाली चीनी कंपनी Transssion Group ने अपने Itel ब्रांड के फीचर फोन के बदौलत भारतीय बाजार में तेजी से बढ़ रही है .

इस कंपनी की नजर भारत के फीचर फोन मार्केट पर है. इकॉनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस ग्रुप की कंपनी सैमसंग के बाद भारतीय मोबाइल बाजार में 7.5 फीसदी मार्केट शेयर के साथ दूसरे नंबर पर है.

फीचर फोन की मांग तो भारत में बढ़ रही है, लेकिन भारतीय हैंडसेट मेकर्स स्मार्टफोन के मामले में पीछे तो हैं हीं, बल्कि फीचर फोन के शिपमेंट भी पिछड़ रहे हैं. 2016 के आखिर तक हैंडसेड बाजार में भारती प्लेयर इंटेक्स तीसरे नंबर पर जबकि लावा और माइक्रोमैक्स क्रमशः चौथे औप पांचवे नंबर पर रहे.

गौरतलब है कि एक समय में कार्बन, इंटेक्स, लावा और माइक्रोमैक्स भारत के फीचर फोन मार्केट में टॉप होते थे. लेकिन अब इनपर चीनी कंपनियां का भी कब्जा है.

आईडीसी इंडिया के सीनियर रिसर्च मैनेजर फॉर क्लाइंट्स नवकेंदर सिह ने कहा है, ‘2017 में फीचर फोन सेग्मेंट मोबाइल फोन के ज्यादातर हिस्से पर कब्जा कर लेगा. लोग स्मार्टफोन इसलिए कम यूज करेंगे क्योंकि बाजार में अब सस्ते फीचर 4G फोन आने वाले हैं’

बैटरी लाइफ की बात करें तो बाजार में गिने चुने स्मार्टफोन ही हैं जो फुल यूज पर एक दिन की बैकअप दें. जबकि ज्यादा फीचर वाले बेसिक हैंडसेट कम से कम दो दिन की बैटरी बैकअप तो देते ही हैं.

Itel ने अपने फीचर फोन में पर्सनल इंटरप्रेटर और वर्चुअल ऐसिस्टेंट जैसे फीचर्स दिए हैं जो हाई एंड स्मार्टफोन्स में मिलते हैं. किंग वॉइस के जरिए फीचर फोन खुद से मैसेज को पढ़कर आपको बता देगा कि उसमें क्या लिखा है. ये फीचर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो देख नहीं सकते.

साइबर सिक्योरिटी, हैकिंग, वायरस, रैंजमवेयर और निजता के मामले में भी स्मार्टफोन के मुकाबले फीचर फोन ज्यादा बेहतर ऑप्शन होते हैं.

आने वाले समय में जब बाजार में Nokia 3310 मौजूद होगा तो दूसरी कंपनियों पर भी अच्छे फीचर्स के साथ बेसिक हैंडसेट लाने का दबाव होगा.

आंकड़े, रिसर्च और बेहतरीन फीचर्स को देखते हुए यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी की आने वाले समय में एक बार से लोगों के हाथ में स्मार्टफोन नहीं बल्कि फीचर फोन देखने को मिलेंगे.

www.naqeebnews.com

# Nokia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *