इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीज़न में नहीं होगी ओपनिंग सेरेमनी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के हवाले से एक बड़ा फैसला लिया है। इसके मुताबिक़, मैच से पहले कोई ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी।

बोर्ड ने यह फैसला पिछले साल बेंगलुरु भगदड़ में जान गवाने वाले 11 पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उन 11 लोगों के प्रति सम्मान दिखाने के लिए यह फैसला लिया है, जिनकी पिछले साल जून में बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर आईपीएल चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में मौत हो गई थी।

बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत कल यानि 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रही है। टूर्नामेंट के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी।

यह भी ध्यान रहे कि इस स्टेडियम को हाल ही में मैचों की मेजबानी करने की मंजूरी मिली है। एआईपीएल सहित किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान इन सीटों की बिक्री नहीं की जाएगी। साथ ही सम्मान के प्रतीक के रूप में पर इस जगह को अलग से चिह्नित किया जाएगा।

उस हादसे के बाद से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई भी बड़ा मैच नहीं खेला गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा उन दिवंगत प्रशंसकों को विशेष श्रद्धांजलि देने का ऐलान किया गया है। शेड्यूल से पता चलता है कि मैच से पहले उन 11 दिवंगत प्रशंसकों के नाम स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट का मौन रखेंगे। इसके साथ ही स्टेडियम के प्रीमियम स्टैंड में उन दिवंगत प्रशंसकों के सम्मान में 11 सीटें हमेशा के लिए खाली रखी जाएंगी।

बोर्ड ने आईपीएल 2026 के दूसरे चरण के शेड्यूल की जानकारी भी साझा की है। ये मैच 13 अप्रैल से 24 मई 2026 तक भारत के 12 अलग-अलग स्टेडियमों में खेले जाएंगे। इस फेज में कुल 50 मैच खेले जाएंगे। पहले फेज में 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। ये 28 मार्च से 12 अप्रैल तक चलेंगे। दूसरे चरण के मैच लखनऊ सहित बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, जयपुर, धर्मशाला, रायपुर और न्यू चंडीगढ़ में आयोजित किए जाएंगे। भारतीय समयानुसार, दोपहर के मैच 03:30 पीएम और शाम के मैच 07:30 पीएम पर शुरू होंगे।

इस दौरान कुल 10 टीमें आपस में मुकाबला करेंगी। चरण का आखिरी मैच 24 मई को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में बीच खेला जाएगा। बोर्ड ने कहा कि प्लेऑफ के स्थानों की घोषणा बाद में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *