दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला गया- नेपाल आर्मी

नेपाल विमान हादसे में 68 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। विमान में पांच भारतीयों सहित 72 लोगों के मारे जाने की आशंका है। लैंडिंग से 10 सेकेण्ड पूर्व पोखरा शहर में हुए विमान हादसे में घरटनस्थल से किसी को भी जिंदा नहीं निकाला जा सका है। आज फिर से सर्च आपरेशन चलाया जाएगा।

दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला गया- नेपाल आर्मी

काठमांडू से यति एयरलाइंस का 72 सीटर प्लेन 205 किमी दूर पोखरा में क्रैश हो गया। लैंडिंग से मात्र 10 सेकेंड पहले विमान पहाड़ी से टकराया, जिसके बाद प्लेन में आग लग गई और वह खाई में गिर गया। विमान हादसे पर नेपाल सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी ने बताया- ‘नेपाल विमान दुर्घटना में हमने दुर्घटनास्थल से किसी को जीवित नहीं निकाला है’।

पोखरा में 15 जनवरी को होने वाले विमान हादसे पर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने मंत्रिपरिषद की आपात बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री ने देश के गृह मंत्रालय, सुरक्षाकर्मियों सहित सरकारी एजेंसियों को तत्काल बचाव और राहत अभियान चलाने का निर्देश दिया है। नेपाली अधिकारियों ने एक विशेष आयोग इस दुर्घटना के कारणों की जांच करेगा। अगले 45 दिनों में इसकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है।

पोखरा विमान हादसे पर नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि 68 यात्रियों को ले जाने वाली उड़ान में पांच भारतीय, चार रूसी और एक आयरिश नागरिक सफर कर रहे थे। बयान में जानकारी दी गई है कि नेपाली सेना, पुलिस बल, एयरपोर्ट रेस्क्यू और फायर फाइटिंग और नेपाल पुलिस को रेस्क्यू ऑपरेशन के बारे में सूचित किया जाएगा।

नेपाल विमान दुर्घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के लिए दुख व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- ‘नेपाल में दुखद हवाई दुर्घटना से बहुत दुख हुआ, जिसमें भारतीय नागरिकों सहित कीमती लोगों की जान चली गई। दुख की इस घड़ी में, मेरी प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।’ इस हादसे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी हादसे पर दुख जताते हुए पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *