जमीअत-ए-उलेमा के महासचिव के निधन पर नितीश ने शोक जताया

पटना, 22 अप्रैल : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जमीअत-ए-उलेमा (बिहार-झारखंड) के महासचिव हुस्न अहमद कादरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

जमीअत-ए-उलेमा के महासचिव के निधन पर नितीश ने शोक जताया

श्री कुमार ने गुरुवार को अपने शोक संदेष में कहा कि वह हुस्न अहमद कादरी साहब के इन्तकाल की खबर से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि हुस्न अहमद साहब जमीयत-ए-उलमा बिहार-झारखंड के महासचिव एवं मशहूर समाजसेवी थे। उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें और उनके परिवार वालों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की ताकत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *