ईरानी राष्ट्रपति के शपथ समारोह में गडकरी होंगे भारत के प्रतिनिधि

नई दिल्ली। ईरान के नव निर्वाचित राष्ट्रपति हसन रूहानी के शपथ ग्रहण समारोह में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

गडकरी ने कहा कि वह दो दिन की यात्रा पर ईरान की राजधानी तेहरान जा रहे हैं और रूहानी के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। दूसरी बार ईरान के राष्ट्रपति चुने गए रूहानी का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को होना है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ईरान के साथ भारत के संबंध परंपरागत हैं। भारत और ईरान के बीच कई समानताएं हैं और इसलिए दोनों देश एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। दोनों देशों के बीच घनिष्ठ रिश्ते हैं और वह राष्ट्रपति रूहानी के शपथ ग्रहण समारोह में देश का प्रतिनिधि बनकर जा रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *