अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए निर्मला सीतारमण करेंगी बैठक

देश की वृद्धि में प्रोत्साहन के लिए और निवेश को आकर्षित करने के मुद्दों पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राज्य के मुख्यमंत्रियों और वित्त मंत्रियों के साथ आज बैठक करेंगी।

अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए निर्मला सीतारमण करेंगी बैठक

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि 15 नवंबर को होने वाली इस वर्चुअल बैठक में वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और भागवत कराड़ भी शामिल होंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के सचिव, राज्यों के मुख्य सचिव और वित्त सचिव भी बैठक में हिस्सा लेंगे।

केन्द्रीय वित्त मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक़ बैठक में चर्चा का विषय निवेश को बढ़ाने के लिए एक अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना होगा। इसके अलावा बैठक में वृद्धि को प्रोत्साहन, सुधार, निवेश प्रोत्साहन और सुधार आधारित कारोबारी वातावरण के निर्माण के उपायों पर चर्चा होगी।

महामारी की दो लहरों के बाद अर्थव्यवस्था में तेजी से पुनरुद्धार और केंद्र सरकार के पूंजीगत व्यय को बढ़ाने के प्रयासों के बीच यह बैठक कोविड बुलाई गई है। बीते वित्त वर्ष 2020-21 में कोविड-19 महामारी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी। चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था 20.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में देश में 64 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *