निर्मला सीतारमण ने SBI को कहा बेरहम और अयोग्य, बैंक अधिकारी संघ हुआ नाराज

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों को फटकार लगा रही हैं। सोशल मीडिया पर यह क्लिप वायरल होने के बाद ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी) ने वित्त मंत्री द्वारा कथित रूप से फटकार लगाए जाने की ओलाचना की।

देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक ऑडियो क्लिप इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कथित रूप से स्टेट बैंक के चेयरमैन को फटकार लगाते हुए सुनाई पड़ रही हैं। ऑडियो क्लिप में निर्मला सीतारमण एसबीआई को हार्टलेस और अयोग्य कहते हुए सुनाई पड़ती हैं।

 

बता दें कि ये वाकया इस वक्त का है जब फरवरी में वित्त मंत्री एसबीआई के वित्तीय समावेशन आउटरीच प्रोग्राम में शामिल होने गोवाहाटी पहुंची थीं। कार्यक्रम में एसबीआई के चेयरमैन रजनीश कुमार और दूसरे बैंको के चीफ भी मौजूद थे। ये ऑडियो क्लिप उसी क्रम के दौरान का बताया जा रहा है। क्लिप में निर्मला सीतारमण गोवाहाटी के चाय बागान के कामगारों को कर्ज मिलने में हो रही दिक्कतों की वजह से बैंक से नाराज हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *