नाइजीरिया ने बोको हराम के संदिग्धों पर सुनवाई शुरू की

कानो। नाइजीरिया ने बोको हराम के संदिग्धों पर अपनी पहली प्रमुख सुनवाई शुरू कर दी है। न्याय मंत्री ने कहा कि प्रतिवादियों पर मुकदमा चलाने तथा उन पर अत्याचार न करने के वायदे के साथ बंद कमरे में सुनवाई शुरू की गई है।

 

मध्य नाइजर राज्य के कैंजी में सैन्य शिविर स्थित एक अदालत को कल बताया गया कि 1,669 संदिग्ध सुनवाई का इंतजार कर रहे हैं। इनमें 1,631 पुरुष, 11 महिलाएं, 26 लडक़े और एक लडक़ी शामिल हैं।

 

वर्ष 2009 में बोको हराम का इस्लामी विद्रोह शुरू होने के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया या हिरासत में लिया गया था। विद्रोह में कम से कम 20,000 लोगों की जान गई और 26 लाख से अधिक लोगों को अपने घर छोडऩे को मजबूर होना पड़ा।

 

न्याय मंत्रालय के प्रवक्ता सलीहु ओथमान ईसाह ने कहा कि कैंजी की चार अदालतों में मामलों की सुनवाई की जाएगी। सुरक्षा कारणों के चलते इसकी मीडिया कवरेज पर भी रोक लगाई गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *