नाइजीरिया में बोको हराम के चंगुल से किसान व मछुवारों सहित 700 लोग रिहा हुए

समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, नाइजीरिया की सेना के प्रवक्ता टिमोथी एंटिगा ने कहा कि आज़ाद होने वाले लोगों में किसान व मछुवारों सहित दूसरे लोग भी शामिल हैं जिन्हें बोको हराम दास के तौर पर इस्तेमाल करता था। उत्तरी नाइजीरिया में आतंकवादी गुट बोको हराम के चंगुल से 700 लोग रिहा हुए।

नाइजीरिया की सेना के प्रवक्ता ने कहा कि चाड झील क्षेत्र में बोको हराम के ख़िलाफ़ कार्यवाही के नतीजे में ये लोग रिहा हुए हैं।

सेना के प्रवक्ता ने बताया कि रिहा होने वालों से बोको हराम के बारे में अधिक जानकारी हासिल करने के लिए पूछताछ जारी थी।

ग़ौरतलब है कि आतंकवादी गुट बोको हराम ने उत्तरी नाइजीरिया में अपनी हुकूमत क़ायम करने के लिए 2009 में हथियार उठाया और उसके हमले का दायरा नीजर, चाड और उत्तरी कैमरून तक फैल गया।

बोको हराम के आतंकवादी हमलों में नाइजीरिया, नीजर, कैमरून और चाड में 20000 से ज़्यादा लोग मारे गए और 20 लाख से ज़्यादा विस्थापित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *