अगले कुछ दिन गर्मी और लू से छुटकारा मिलेगा- मौसम विभाग

अप्रैल का अंतिम सप्ताह है मगर समूचा उत्तर भारत इस समय नवम्बर जैसा मौसम महसूस कर रहा है। जिस समय देश का अधिकतर हिस्सा लू की चपेट में हुआ करता था उस समय बदले मौसम के तेवरों ने न सिर्फ चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई है बल्कि मुसम विभाग का कहना है कि ये परिस्थितियां अभी अगले कुछ और दिनों तक बनी रहेंगी।

अगले कुछ दिन गर्मी और लू से छुटकारा मिलेगा- मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ मिली जानकारी से पता चलता है कि देश के अधिकांश हिस्सों में लू के हालात लौटने की संभावना नहीं है। अगले कुछ दिन देश के ज़्यादातर राज्यों में सख्त गर्मी से राहत मिली रहेगी।

इस बीच देश के अन्य हिस्सों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में तापमान 15 और 25 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हलके बादलों के साथ लखनऊ का तापमान आज सुबह 07 बजे 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। 

मौसम विभाग का कहना है कि देश के अधिकांश हिस्सों में अगले सात दिनों तक लू की स्थिति कीउम्मीद नहीं है। साथ ही उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में शुक्रवार से दोबारा बारिश की भी संभावना है। साथ ही पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों में 26 और 28 अप्रैल से बारिश होने की भी जानकारी विभाग की ओर से दी गई है।

मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के दक्षिणी जिलों में 25 से 27 अप्रैल तक गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही तमिलनाडु और केरल में भी अगले तीन से चार दिनों तक बारिश की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 अप्रैल को बारिश की अम्भावना है। तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में 24 अप्रैल को बारिश हो सकती है। तेलंगाना में 27 अप्रैल को भारी बारिश हो सकती है। तेलंगाना के कई हिस्सों में 24-26 अप्रैल तक ओलावृष्टि हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *