‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल से रेखा के टीवी पर कमबैक की खबर

खबर है कि रेखा एक बार फिर टीवी पर वापसी करने के मूड में हैं। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में उनके नज़र आने की ख़बरें आ रही हैं। वैसे भी ये शो अपने जबरदस्त ट्विस्ट वाले टर्न पर है। शो में रेखा एक ख़ास रूप में इंट्री लेंगी।

'गुम है किसी के प्यार में' सीरियल से रेखा के टीवी पर कमबैक की खबर

एक्ट्रेस रेखा चुनिंदा पब्लिक प्लेस या इवेंट्स में जाती हैं। मगर इस बार रेखा जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। स्टार प्लस के हिट सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ रेखा की एंट्री ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है।

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ पुरानी और युवा पीढ़ी के साथ फिल्माया गया क्लासिक और जाना-माना शो रहा है। अपने ज़बरदस्त ट्विस्ट के चलते इसकी टीआरपी भी ऊंची रहती है। और अब तो रेखा की आमद इस शो में स्पेशल अपीयरेंस के साथ दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा चुकी है।

रेखा स्टार प्लस इससे पहले भी ‘गुम है किसी के प्यार में’ से जुड़ चुकी हैं। ‘गुम है किसी के प्यार में’ बड़े ट्विस्ट और टर्न के साथ रेखा शो के नए कलाकारों को इंट्रोड्यूस करेंगी। और इस तरह से इस शो में उनके दीदार होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *