2026 का साल कई कलाकारों के को बड़े पर्दे पर लाने वाला है। इस साल जो कलाकार अपने अभिनय का जलवा दिखाएंगे, उनमे स्टार किड्स भी हैं। बताते चलें कि पिछले साल राशा थडानी, जुनैद खान और खुशी कपूर जैसे कलाकारों ने बड़ी स्क्रीन पर डेब्यू किया था।

तो देशों को मालूम होना चाहिए कि इस साल कई कलाकार बॉलीवुड की फिल्मों से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इनमें कई सेलेब्स के बच्चे भी हैं। इनमें सबसे ज़्यादा इन्तिज़ार जिस कलाकार का है वह हैं अमिताभ के नाती और शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान।
साल 2026 में बॉलीवुड फिल्म ‘इक्कीस’ से अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाले हैं। पहली जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म में अगस्त्य परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता मेजर अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाएंगे। अगस्त्य नंदा पहली बार ‘द आर्चीज’ में नजर आए थी। यह फिल्म ओटीटी पर आई थी।
सुहाना इसी साल बड़ी स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। वह शाहरुख खान स्टारर ‘किंग’ में नजर आने वाली हैं। ख़बरों की माने तो यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। याद दिला दें कि सुहाना खान ने ‘द आर्जीच’ से एक्टिंग में कदम रखा था। यह फिल्म साल 2023 में ओटीटी पर आई थी।
अक्षय कुमार की भांजी और अभिनेत्री सिमर भाटिया 2026 में फिल्म ‘इक्कीस’ से डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म में वह अगस्त्य नंदा के साथ नजर आएंगी। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज यानी पहली जनवरी 2026 को रिलीज होगी। इसमें दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र नजर आएंगे।
गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी एक फिल्म में काम कर रहे हैं और खबर है कि यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस रोमांटिक फिल्म का निर्देशन साउथ के निर्देशक साई राजेश कर रहे हैं।
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से मेधा राणा सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। वह इस फिल्म में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। मेधा राणा सिरीज ‘लंदन फाइल्स’ में नजर आई थीं। इसमें अर्जुन रामपाल और पूरब कोहली अहम किरदार में थे। अब वह बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं।
