चार राज्‍यों में नए राज्‍यपालों का ऐलान, नजमा हेपतुल्ला बनीं मणिपुर की गवर्नर

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने पंजाब और मणिपुर समेत तीन राज्यों में राज्यपाल और एक केन्द्र शासित प्रदेश में उप राज्यपाल को नियुक्त किया है। नजमा हेपतुल्ला को मणिपुर का गर्वनर बनाया गया है। वी।पी।सिंह बदनौर को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

najma

बनवारी लाल पुरोहित को असम का गर्वनर बनाया गया है वहीं जगदीश मुखी को केन्द्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार का उप राज्यपाल नियुक्त किया गया है। मणिपुर में अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। पंजाब में भी अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। मोदी सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सभी की नियुक्ति की है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री नजमा हेपतुल्ला मणिपुर की 18 वीं राज्यपाल होंगी।

उन्होंने 75 साल की उम्र पूरी होने पर 12 जुलाई को कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। वह मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री थी। अभी मणिपुर का अतिरिक्त कार्यभार मेघालय के राज्यपाल वी।षणमुगनाथन देख रहे थे। पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुकी नजमा हेपतुल्ला भाजपा की उपाध्यक्ष भी रही हैं। पंजाब के नए राज्यपाल वी।पी।सिंह बदनौर राजस्थान से हैं। जगदीश मुखी दिल्ली से हैं। बनवारी लाल नागपुर से तीन बार सांसद रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *