नीदरलैंड की अदालत ने इजराइल को युद्धक विमान के पुर्ज़े देने से इंकार किया

एम्सटर्डम: नीदरलैंड की अदालत ने इजराइल को युद्धक विमान के पुर्ज़े न मुहैया कराने का आदेश दिया है।

नीदरलैंड की अदालत ने इजराइल को युद्धक विमान के पुर्ज़े देने से इंकार किया

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के मुताबिक, कोर्ट ने नीदरलैंड की सरकार को आदेश दिया कि वह इजरायल को F-35 फाइटर जेट के पार्ट्स की सप्लाई रोक दे।

इजराइल को युद्धक विमान के हिस्सों की आपूर्ति के खिलाफ एक मानवाधिकार संगठन द्वारा दायर याचिका पर फैसला सुनाते हुए नीदरलैंड की अदालत ने यह आदेश दिया है।

इस मामले में अदालत का कहना है कि इजराइल को बेचे गए युद्धक विमान के हिस्सों का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों के गंभीर उल्लंघन में किया जा सकता है।

गौरतलब है कि गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों पर बमबारी करने के लिए इजरायल के F-35 युद्धक विमानों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बताते चलें कि इससे पहले, नीदरलैंड की एक निचली अदालत ने इज़राइल द्वारा पार्ट्स की बिक्री के खिलाफ एक अपील खारिज कर दी थी।

पिछले दिसंबर में ऑक्सफैम के डच सहयोगी सहित कई मानवाधिकार समूहों द्वारा डच सरकार के खिलाफ मामला लाया गया था।

ऑक्सफैम नोविब के निदेशक माइकल सर्वेस ने एक बयान में कहा, “हमें उम्मीद है कि यह फैसला अन्य देशों में अंतरराष्ट्रीय कानून को मजबूत करेगा ताकि गाजा के नागरिकों को भी अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा संरक्षित किया जा सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *