क्राइम ड्रामा सिरीज़ एडोलसें, नेटफ्लिक्स की टॉप टेन सबसे लोकप्रिय सिरीज की सूची में शामिल हो गई है। इस सीरीज ने स्ट्रेंजर थिंग्स 3 को भी पछाड़ दिया है।
एडोलसेंस ने प्रशंसकों को आश्चर्यचकित करने के साथ केवल 3 सप्ताह में दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड यह बना लिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक़ यह सिरीज़ 93 देशों में नेटफ्लिक्स की टॉप टेन सूची में जगह बना चुकी है। एडोलसेंस को रिलीज होने के बाद से तीन सप्ताह में 96.7 मिलियन लोगों ने देखा है, जबकि अकेले इस सप्ताह 30.4 मिलियन दर्शकों ने इसे देखा है। यह सिरीज़ 13 मार्च 2025 को रिलीज़ हुई और इसके कुल 4 एपिसोड हैं।
एडोलसेंस ने न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि, इसे शैक्षणिक रूप से उपयोग करने की पहल भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो रही है।
क्राइम ड्रामा एडोलसेंस (Adolescence) का निर्माण मशहूर रचनाकारों जैक थॉर्न और स्टीफन ग्राहम ने किया है। इसकी कहानी एक 13 वर्षीय लड़के जिमी मिलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अपने स्कूल की एक लड़की की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया जाता है।
इसकी लोकप्रियता और यथार्थवादी शैली ने इसे नेटफ्लिक्स के इतिहास में एक और बड़ी हिट श्रृंखला बना दिया है। नेटफ्लिक्स पर एडोलसेंस रिलीज होने के बाद से ये सिरीज चर्चा में हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सहित कई हस्तियों ने इसकी प्रशंसा की है।
एडोलसेंस सिरीज ने 96.7 मिलियन व्यूज के साथ नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे लोकप्रिय इंग्लिश लैंग्वेज टीवी सीरीज में नौवां स्थान हासिल किया है। वहीं स्ट्रेंजर थिंग्स 3 को 94.9 मिलियन व्यूज मिले जिससे यह शो अब दसवें नंबर पर आ गया है।